Aapki Vijay

Aapki vijay kisi ka hridaya jeetane main hai uska apmaan karne main nahin..................
Showing posts with label भजन. Show all posts
Showing posts with label भजन. Show all posts

Saturday, July 18, 2009

आपकी कृपा से


मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।

करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है ॥

पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है।

हैरान है जमाना मंजिल भी मिल रही है।

करता नहीं हूँ कुछ भी सब काम हो रहा है॥

तुम साथ हो जो मेरे किस चीज की कमी है।

किसी और चीज की अब दरकार भी नहीं है।

तेरे साथ ही से मेरा हर काम हो रहा है॥

मैं तो नहीं हूँ काबिल तेरा प्यार कैसे पाऊँ।

टूटी हुई वाणी से गुणगान कैसे गाऊँ।

तेरी प्रेरणा से ये तमाम हो रहा है॥